छात्रों ने एनएसएस के राष्ट्रीय एकीकरण शिविर प्रतिभाग किया

Spread the love

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के चार स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय एकीकरण शिविर भुज गुजरात में अपनी प्रतिभाग अपनी कला का प्रदर्शन किया है। एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी ड. जे आर मीना ने बताया कि विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के चार स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय एकीकरण शिविर भुज में प्रतिभाग किया। छात्र-छात्रों ने शिविर में उत्तराखंड की ओर से प्रतिभाग किया। शिविर में स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभाग को प्रदर्शित किया। विश्वविद्यालय एवं उत्तराखंड की ओर से छात्रा तनुजा ने पोस्टर मेकिंग कंपटीशन में प्रतिभाग किया और छात्रा रिया पंत ने रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। छात्र हर्ष कुमार नामदेव, छात्रा तनुजा एवं रिया ने अन्य प्रतिभागियों के साथ ग्रुप डांस कंपटीशन में प्रतिभाग किया। छात्र दीक्षांत शर्मा ने मोनो एक्ट कंपटीशन में प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *