श्रीनगर गढ़वाल : होली को लेकर श्रीनगर में खूब उत्साह दिखाई दिया। सोमवार को गढ़वाल विवि के चौरास एवं बिड़ला परिसर में छात्र-छात्राओं ने जमकर होली खेली व खूब गुलाल उड़ाया। चौरास परिसर में छात्र संघ अध्यक्ष गौरव मोहन नेगी व अन्य पदाधिकारियों की ओर से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में छात्रों ने जमकर शिरकत की। जबकि बिड़ला परिसर में जय हो संगठन सहित अन्य छात्र संगठनों की ओर से भी होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। दूसरी ओर एंजेल्स हेवन स्कूल खंदूखाल में बच्चों ने भी होली का जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने हर्बल रंगों से होली खेली। मौके पर विद्यालय के प्रबंधक आरपी भट्ट, मुख्य अध्यापिका विभा भट्ट, इंदू, विवेक, लक्ष्मी, शशिकला, ज्योति, माधवी आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)