छात्रों ने ली संविधान के पालन की शपथ

Spread the love

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से भारतीय संविधान दिवस के उपलक्ष्य में सविधान सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संविधान के पालन करने की शपथ ली।
शुक्रवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के बीएड विभाग की ओर से संविधान सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीएड विभाग के छात्र लियाकत अली व सौरभ ने संविधान दिवस के ऐतिहासिक महत्व के संदर्भ में अपने विचार रखे। बीएड विभाग की छात्राएं प्रियंका, दिव्याक्षी व सपना ने अपने विचार प्रकट करते हुए भारतीय संविधान की प्रस्तावना, मूल अधिकार एवं संविधान के विभिन्न पहलुओं की चर्चा की। बीएड विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ सुषमा भट्ट थलेड़ी ने कहा कि विद्यार्थियों को संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा रखनी चाहिए, साथ ही अपने दैनिक जीवन में भी संविधान के नियमों का पालन करना चाहिए। बीएड विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ सुशील चंद्र बहुगुणा ने विद्यार्थियों के साथ भारतीय संविधान की आत्मा कहे जानी वाली भारतीय संविधान की प्रस्तावना के विषय में विस्तार से चर्चा की तथा विद्यार्थियों से संवैधानिक मूल्यों पर चलने का आह्वान किया। इसी क्रम में बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रमेश सिंह चौहान ने सभी विद्यार्थियों को संविधाने निर्माण से लेकर वर्तमान समय में संविधान की प्रासंगिकता से अवगत कराया, साथ ही सभी विद्यार्थियों एवं बीएड विभाग के प्राध्यापकों को संविधान के पालन करने की शपथ भी दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *