जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : हरेला पर्व के तहत पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में पौधा रोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
विद्यार्थियों ने विद्यालय में अमरूद, अनार, माल्टा व बेल के पौधों का रोपण किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कहा कि धरा को हरा भरा बनाने के लिए हमें पौध रोपण करना चाहिए। बिना पर्यावरण संरक्षण हम धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। अपने आने वाले भविष्य को बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधा रोपण करना चाहिए। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने को कहा गया। साथ ही विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अवश्य मतदान करने के लिए जागरूक करने का भी संकल्प लिया। कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हमें अपने मत का अवश्य प्रयोग करना चाहिए।