जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान एकल गायन प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष के दिव्यांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बुधवार को महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने लोक गीतों के साथ ही अन्य गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। प्राचार्य अरविंद सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एकल गायन प्रतियोगिता में दिव्यांशु, रितिका, शालिनी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही। स्केचिंग में अलंकृत कंडारी प्रथम, अनीशा आर्य द्वितीय रही। सामूहिक नृत्य में प्रीति, प्राची, मुस्कान, हिमानी का ग्रुप प्रथम रहा। एकल नृत्य में मुस्कान प्रथम व हिमानी द्वितीय रही। उत्तराखंड संस्कृति भाषा एवं पर्यावरण विषय पर हुई क्विज प्रतियोगिता में शिखर गौड़, दिव्यांशु डबराल, अभिषेक प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। प्रारंपरिक खाद्य प्रतियोगिता में पूजा, प्रिया, रानी, काजल प्रथम, दीपिका, द्वितीय व सोनम तृतीय रही। इस मौके पर प्रो. अशोक कुमार मित्तल, डा. विनय देवलाल, डा. अनुराग शर्मा, डा. कविता अहलावत, दीप्ती मैठाणी आदि मौजूद रहे।