विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : 12वीं के विद्यार्थियों की विदाई के लिए मोटाढांग स्थित इंटरमीडिएट कॉलेज में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारियों के बारे में बताया। कहा कि विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहकर परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए। साथ ही विद्यार्थियों को अनुशासन के बारे में भी बताया गया। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने गढ़वाली-कुमाऊनी व हिंदी गीतों पर प्रस्तुति दी। इसके उपरांत अंशिका व दिशांत को स्टूडेंट आफ दि ईयर का खिताब दिया गया। साथ ही प्रियांशु कुुकरेती व साहिल को दि ग्राउंड ब्रेकर व हिमांशु को मिस्टर फेयर वैल और वैष्णवी को मिस फेयर वैल चुना गया। जबकि, लीजेंट आफ दि ईयर प्रियांशु को चुना गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य महावीर सिंह बिष्ट सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *