गणतंत्र दिवस पर छात्रों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुति

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड कल्जीखाल के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डांगी, सरस्वती विद्या मंदिर घंडियाल में गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रात: काल के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरियां निकाली गईं।
विकासखंड कल्जीखाल राउमा विद्यालय डांगी में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ज्ञात हो कि जंगली जानवरों की सुरक्षा को लेकर विद्यालय वर्तमान पंचायत भवन में संचालित किया जा रहा है। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। इस मौके पर छात्रों ने देश भक्ति गीतों पर आधारित गीतों पर एक से एक बेहतर प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य कांति किशोर आर्य, ग्राम प्रधान पांचाली अशोक रावत, पीटीए अध्यक्ष श्रीमती हिमानी भंडारी सहित अभिभावक एवं पुरातन छात्र-छात्राएं उपस्थित रही। वहीं क्षेत्र के प्रतिष्ठित सरस्वती विद्या मंदिर घंडियाल में प्रधानाचार्य संदीप रावत के दिशा निर्देशन में अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस पर छात्र-छात्राओं द्वारा नंदा राजजात डोली झांकी एवं देश की सीमाओं पर देश की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले वीर योद्धाओं की याद में सैनिकों के सम्मान में देशभक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *