चार सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों ने पूरी रात दिया धरना

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : एचएनबीजीयू स्टूडेंट्स वॉइस संगठन के बैनर तले चार सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों ने विवि के प्रशासनिक भवन परिसर में पूरी रात कड़ाके की ठंड में धरना दिया। इस दौरान छात्रों ने कहा कि वह गुरुवार को सुबह से अपनी मांगों को लेकर प्रशासनिक भवन में धरना दे रहे थे, लेकिन विवि के किसी भी अधिकारी ने उनसे वार्ता करने का प्रयास तक नहीं किया। जिसके कारण उन्हें पूरी रात धरना देने को विवश होना पड़ा।
शुक्रवार को धरना प्रदर्शन के दौरान संगठन के सौरभी चंद्र सानू ने कहा कि विवि की हठधर्मिता के कारण विद्यार्थियों को कड़ी ठंड में पूरी रात बितानी पड़ी। कहा इस दौरान उन्हें रात भर भूखे रहना पड़ा। कहा परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने में हुई गड़बड़ियों के विरोध एवं रि-चेकिंग कराए जाने की मांग को लेकर उनका धरना दिया जा रहा है। कहा कोरोना महामारी के दौरान छात्र-छात्राओं के अंकों में भारी गड़बड़ियां हुई। जिसको अभी तक नहीं सुधारा गया है। जिस कारण छात्रों के परीक्षा परिणाम में सीजीपीए बहुत कम कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में उनका धरना तब तक जारी रहेगा जब तक विद्यार्थियों की मांग पूरी नहीं कर दी जाएगी। इस मौके पर अखिलेश कुमार, नीरज, पंकज, मोहित, बॉबी चौहान, योगेश कन्याल आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *