उत्तरांचल विवि में छात्रों ने जारी डेटा एनालिसिस की बारीकियां

Spread the love

देहरादून। उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बिजनेस डेटा एनालिटिक्स सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने डेटा एनालिसिस की बारीकियां जानी। ताकि वे डेटा एनालिटिक्स के इस गतिशील क्षेत्र में नवीनतम प्रवृत्तियों, चुनौतियों और अवसरों की खोज कर सकें। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि यूसर्क की निदेशक प्रो़ अनीता रावत, विवि के कुलाधिपति डा़ जितेंद्र जोशी, उपाध्यक्ष डा़ सतवीर सिंह,कुपलित डा़ धर्मबुद्घि,अतिथि प्रो़ (ड़) अनीता रावत निदेशक को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उत्तरांचल कालेज आफ कंप्यूटर साइंस की डीन डा़ सोनल शर्मा ने बताया कि बिजनेस डेटा एनालिटिक्स समकालीन व्यापार परिदृश्य में एक परिवर्तनकारी के रूप में उभरा है। जो निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में एक आदर्श बदलाव को बढ़ावा देगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए बड़ी संख्या में लेख प्राप्त हुए हैं और चयनित लेख प्रकाशन भागीदार स्प्रिंगर को भेजे जाएंगे और बाद में स्कोपस इंडेक्स में शामिल करने के लिए प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रो़ अनीता रावत ने बिजनेस डेटा एनालिटिक्स के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी के उपयोग को रेखांकित किया साथ ही स्थिरता और गोपनीयता से संबंधित मुद्दों का सामना करने की अनिवार्यता पर जोर दिया। प्रो़ धर्म बुद्घि ने सम्मेलन में युवा प्रतिभागियों को बिजनेस डेटा एनालिटिक्स और इसकी प्रस्तुति में अंतर्दृष्टि प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *