मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों का हुआ चयन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय बालक के छह विद्यार्थियों का चयन मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। बच्चों की इस सफलता पर शिक्षकों व अभिभावकों ने खुशी व्यक्त की है।
प्रधानाध्यापक नफीस अहमद ने बताया कि विद्यार्थियों के बेहतर विकास के लिए शिक्षक पूरी गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। बताया कि विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ने वाले छात्र असद अहमद, मो. अरबाज, अबुजर, आदर्श, वंश व आदित्य का चयन मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। बताया कि विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर शिक्षक हुकुम सिंह, नमिता बुड़ाकोटी, ललिता रावत, डा. सुधा रावत, अनिल रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *