छात्र 6 अगस्त तक जमा करें आवेदन पत्र

Spread the love

नई टिहरी : श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि प्रशासन ने स्नातक स्तर बीए, बीएससी और बीकॉम में पर्यावरण विज्ञान और एलिमेंट्री बुक कीपिंग विषयों की परीक्षा देने से किसी कारण वंचित रहे छात्र-छात्राओं की उक्त विषयों की परीक्षा अगस्त माह में आयोजित करने का निर्णय लिया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा सीएस नेगी ने बताया कि सत्र 2012-13 से जो छात्र-छात्राएं बीए, बीएससी और बीकॉम की परीक्षा पास कर चुके है। लेकिन पर्यावरण विज्ञान और एलिमेंट्री बुक कीपिंग की परीक्षा नहीं दे पाए हैं, उन्हें विवि की ओर से परीक्षा में शामिल होने का अंतिम अवसर दिया जा रहा है। परीक्षा में सम्मलित होने वाले छात्र-छात्राएं 6 अगस्त तक अपना आवेदन पत्र विवि से संबंद्ध अपने निकटवर्ती राजकीय महाविद्यालयों और स्ववित्त पोषित कॉलेजों में जमा कर सकते है। प्रार्थना पत्र के साथ छात्र को अंतिम वर्ष की मूल अंकतालिका, 500 रूपये का बैंक डाफ्ट्र विवि वित्त अधिकारी के नाम जमा करना अनिवार्य होगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *