ब्लॉक स्तरीय बाल विज्ञान मेले में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : राजकीय नंदन नगर पालिका जूनियर हाई स्कूल श्रीनगर में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय बाल मेले का आयोजन किया गया। बाल मेले में विकासखंड खिर्सू की तीन न्याय पंचायतों के संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रोजेक्ट कार्य पर आधारित बाल मेले का शुभारंभ करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी रावत ने कहा कि बाल मेले का उद्देश्य किसी विषय या समस्या पर स्वाध्याय, जानकारी एकत्रित करना, उसका विश्लेषण करना और निष्कर्ष निकालना है। कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सीखने की प्रक्रिया को व्यवहारिक, रचनात्मक और अनुभव आधारित बनता है। बताया कि बाल मेले के अंतर्गत विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान विषयों पर छात्र-छात्राओं एवं मार्गदर्शन शिक्षक द्वारा प्रोजेक्ट कार्य का निर्माण किया गया है। प्रतियोगिता में विज्ञान विषय में राउप्रावि कमेड़ा के छात्र शौर्य और कुणाल, गणित विषय में राइंका चौरीखाल के अंशुमान, सामाजिक विज्ञान विषय में राजूहाई स्कूल कमेड़ा की साक्षी और मंयक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर मुकेश काला, जयदयाल चौहान, नवीन धारीवाल, सर्वेश्वर गौड़, मुकेश बहुगुणा, सन्दीप कोहली आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *