निबन्ध और चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : भुवनेश्वरी सिद्धपीठ में नवरात्रि के तृतीय दिवस भी भुवनेश्वरी प्रबंधन समिति द्वारा निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रबंधन समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी छात्र उत्साह के साथ प्रतिभाग कर रहे हैं। इसके बाद मध्यान्ह धुंयेल में श्रद्धालुओं ने मां भुवनेश्वरी के दर्शन किए। यहां पर कीर्तन मंडली द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति दी गई। मंदिर समिति के सचिव सतीश व्यास, अध्यक्ष दिगंबर ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास को देखते हुए विभिन्न कार्यक्रम समिति के द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। अनसुया प्रसाद सुंद्रियाल ने बताया कि कहा कि शनिवार को क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जबकि 26, 27, 28 को कीर्तन मंडलियों द्वारा प्रतियोगिता संपन्न होगी। कार्यक्रमों का सफल संचालन आचार्य नवीन ममगांई द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *