केवि के 59 वें स्थापना दिवस पर छात्र छात्राओं ने सांस्तिक कार्यक्रमों का बांधा समा

Spread the love

चमोली। केन्द्रीय विद्यालय के 59 वें स्थापना दिवस पर गोपेश्वर केन्द्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्तिक कार्यक्रमों और अन्य शैक्षिणेत्तर गति विधियों से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। बुधवार को केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर में छात्र छात्राओं , विद्यालय प्रशासन , शिक्षकों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल दिखा। केन्द्रीय विद्यालय के59 वें स्थापना दिवस को गोपेश्वर केन्द्रीय विद्यालय ने धूमधाम से मनाया। छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का आरम्भ सरस्वती वंदना से की। मुख्य अतिथि महाविद्यालय गोपेश्वर के प्रधानाचार्य डा़ आरके वर्मा और महाविद्यालय के शिक्षा संकाय के प्रोफेसर डा़ अखिलेश कुकरेती ने संयुक्त रूप से किया। केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य डा़ सचिन कुमार राठौर ने केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर की शैक्षिक और शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाविद्यालय गोपेश्वर के प्रधानाचार्य डा़ आरके वर्मा और विशिष्ठ अतिथि डा़ अखिलेश कुकरेती ने बच्चों को जीवन की बेहतरी के टिप्स दिये। विद्यालय के शिक्षक घनश्याम, प्रदीप कुमार, आजाद सिंह ने केन्द्रीय विद्यालयों के सृजनात्मक इतिहास और निरन्तर हो रहे कार्यों की जानकारी दी। विद्यालय की छात्रा सान्वी , इशिका , अंकिता , ज्योत्सना , सचिन , साक्षी , सृष्टि , शिवानी , प्रियांशी ,समृद्घि , अनुष्का , महक राशि , दीप शिखा , गुनी , तानिया , अमीषा , विजय लक्ष्मी , श्रेया , रिद्घि , हिमानी , नेहा और प्राची ने इस अवसर पर अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *