मोटा अनाज महोत्सव पर छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली

Spread the love

बागेश्वर। अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 के तहत राइंका बागेश्वर व वज्यूला के छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान मडुवा झिंगोरा खाएंगे, स्वस्थ्य शरीर बनाएंगे जैसे प्रेरित करने वाले नारे लगाए। विक्टर मोहन जोशी स्मारक इंटर कलेज के छात्रों ने बुधवार को प्रार्थना के बाद जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने मोटा अनाज खाओ, सुखी जीवन बिताओ जैसे नारे लगाए। इससे पूर्व आयोजित सभा में मिटेल खाद्यान्न योजना तथा अनाज की उपयोगिता के बारे में बताया। वक्ताओं ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत द्वारा दिए प्रस्ताव पर वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में घोषित किया है। तांकि लोग मोटे अनाज का महत्व समझ सकें। प्रधानाचार्य दीप जोशी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उधर अटल इंटर कलेज वज्यूला में प्रधानाचार्य प्रधानाचार्य दीपक आर्य के नेतृत्व में रैली निकाली गई। इस मौके पर आलोक पांडे, शिव बरन राजपूत, राजीव मिश्रा, हरीश फर्स्वाण, राजेश्वरी कार्की, विनीता अल्मियां, चंद्रावती, ममता रानी, प्रकाश भट्ट, किशन राणा, हिमानी जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *