संविधान के महत्व को जाने छात्र

Spread the love

डॉ.शिवानंद राजकीय महाविद्यालय वेदीखाल में मनाया गया संविधान दिवस
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार/सतपुली। डॉ.शिवानंद राजकीय महाविद्यालय वेदीखाल में एनएसएस छात्र-छात्राओं की ओर से संविधान दिवस से मनाया गया। इस दौरान शिक्षकों ने छात्रों से संविधान के महत्व को जानने की अपील की।
शुक्रवार को विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रवक्ता डॉक्टर सतीश कुमार के द्वारा संविधान के पालन एवं उसकी रक्षा से संबंधित तथा भारत एक वृत्त लोकतंत्र आत्मक देश के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई। वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य के द्वारा अंतिम संबोधन में संविधान की रूपरेखा तथा एक वृत्त लोकतंत्रात्मक भारत के बारे में पूर्ण जानकारी एवं किस प्रकार से संविधान की सुरक्षा की जाए इसके बारे में संपूर्ण जानकारी छात्र छात्रों को प्रदान की गई वही कार्यक्रम के अंत में संविधान की रक्षा हेतु सभी छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिज्ञा ली गई। इस मौके पर डॉ नीलम, अतुल सिंह सम्मिलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *