जल संरक्षण के लिए ली विद्यार्थियों ने शपथ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : राजकीय महाविद्यालय सतपुली में विश्व जल दिवस के अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. राकेश इस्टवाल और नमामि गंगे नोडल अधिकारी डॉ. दीप्ती महेश्वरी ने छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण की शपथ दिलाई।
इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. राकेश इस्टवाल ने कहा कि हमें अपने आसपास के जल स्रोतों का संरक्षण करना चाहिए। साथ ही लोगों को इसके लिए जागरूक करना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और कार्मिक सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *