छात्रों ने ली नशा उन्मूलन की शपथ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : महाविद्यालय वेदीखाल में उत्तराखंड नशा मुक्त व ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने के लिए छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन व ऑफलाइन नशा उन्मूलन शपथ ग्रहण किया गया। शपथ ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। इस दौरान स्थानीय बाजार वेदीखाल में जन-जागरूकता अभियान के तहत नशे से होने वाले दुष्प्रभाव को जन-जन तक पहुंचाया गया। इस दौरान बताया गया कि एक सुखद जीवन के लिए किस प्रकार से जीवन को जीना है और नशे से दूर रहना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डा. गजराज सिंह, महाविद्यालय के प्राध्यापक के साथ ही सभी कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक इस अभियान का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *