विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार:
आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनता इंटर कॉलेज दुधारखाल के छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर से ग्राम बबीना तक तिरंगा जन जागरूकता रैली निकाली गई। तिंरगा रैली में छात्र-छात्राओं सहित अध्यापकों एंव स्थानीय जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। तिरंगा रैली के माध्यम से लोगों को 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया गया । इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि मनोहर लाल खंतवाल, सतपुली मंडल उपाध्यक्ष वासुदेव भट्ट, प्रधानाचार्य सोमेश सिंह, अध्यापक संदीप कुमार, मुकेश कुमार, अरुणा चौधरी, मोनिका, देवपाल नेगी, विजय भट्ट, नागेंद्र खंतवाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *