विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्त जीवन का संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में आयोजित एक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशा मुक्त जीवन का संकल्प लिया। कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। हम सभी को इसके खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए। कहा कि विद्यार्थियों को अपने आसपास रहने वाले लोगों को भी नशे के प्रति जागरूक करना चाहिए। कहा कि 15 अगस्त 2020 को नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गयी। नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ के उपलक्ष में विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *