जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : डू समथिंग सोसाइटी सहित अन्य संस्थाओं की ओर से नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहकर बेहतर जीवन जीने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
देवी रोड स्थित जल निगम स्टोर के समीप से देवी रोड, नजीबाबाद रोड, बदरीनाथ मार्ग होते हुए मालवीय उद्यान तक रैली निकाली गई। मालवीय उद्यान में हुए कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, डू समथिंग सोसाइटी के संरक्षक प्रकाश चंद्र कोठारी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया। कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। हमें नशे से दूर रहकर बेहतर समाज निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान 17 विद्यालयों के 15 सौ विद्यार्थियों को नशा मुक्त जीवन की शपथ दिलवाई गई। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अमित चंद, अजयपाल सिंह रावत, राकेश लखेड़ा, विजय माहेश्वरी, राजेंद्र पंत, अशोक जखमोला, अनिल सैनी, चिराग कुकरेती, अमित चंद, ठाकुर सिंह गुसाईं, केएस चौहान, विजय लखेड़ा, विकास देवरानी आदि मौजूद रहे।