विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाबर स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में पौध रोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यर्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. पीएस राणा के नेतृत्व में पौधा रोपण अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि बढ़ते ग्लोबल वार्मिग के लिए हमें अधिक से अधिक पौधा रोपण करना चाहिए। पौधरोपण ही पर्यावरण को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अभियान के दौरान अमलतास, गोलमोहर, टिकोना, लाल चंदन अर्जुन, कपूर, काटले ब्रास, पिंकी फ्लावर, सफेद चन्दन, बारह मसाला, आंवला आदि पौधों का रोपण किया गया। विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया। इस मौके पर डा. अनिल सिंह, प्रति कुलाधिपति डा. आशा सिंह, डा. विभांशु विक्रम सिंह, प्रणिता कंडवाल, डिप्टी रेंजर चंद्र मोहन, डा. सर्वानन, सहायक कुलसचिव अरुण खंतवाल, विशाल, विकास पाल, हर्षित शर्मा, रोहित नन्दन, सोनाथ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *