छात्रों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

Spread the love

रुद्रपुर। राजकीय महाविद्यालय सितारगंज के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। छात्रों ने बीडीओ कार्यालय में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला में भाग लिया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरूकता प्रभारी ड़ वंदना बंसल के नेतृत्व में र्केपस अम्बेसडर छात्र नितिश सिंह, र्केपस अंबेसडर छात्रा आयुषी सक्सेना, नीरज प्रताप, मोहम्मद जकी, शोएबा अंसारी, विक्रांत तिवारी, योगिता, प्रियांशु कुमार ने नुक्कड़ नाटक में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *