शैक्षिकभ्रमण में रामनगर व ढिकाला घूमे विद्यार्थी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय इंटर कॉलेज कोचियार पौड़ी गढ़वाल के कक्षा 12वीं के विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क रामनगर नैनीताल ढिकाला गया। छात्र-छात्राओं को भौगोलिक जैव विविधता, पारिस्थितिकी व पारितंत्र को समझाने के लिए इससे बड़ा स्थान नहीं मिल सकता है। छात्र-छात्राओं ने पार्क में पौधों व जंतुओं की विभिन्न प्रजातियों की विविधता को जाना व समझा। घना जंगल किस तरह से जीव जंतुओं के लिए एक सुरक्षित जगह है,इससे भी प्रेरित हुए।छत्रों ने धनगढ़ी म्यूज़ियम का भ्रमण भी किया। पार्क भ्रमण के पश्चात छात्रों ने रामनगर में प्रसिद्ध हनुमान धाम मंदिर के दर्शन किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *