एसजीआरआर लालपानी में उत्तराखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती धूमधाम से मनाई
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सनेह क्षेत्र के अन्तर्गत श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल लालपानी में शनिवार को उत्तराखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थी अपनी जड़ों से जुड़ें। वे संस्कृति से जुड़कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपनी संस्कृति से जुड़ने और नशा मुक्त उत्तराखण्ड बनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य विभाकर डबराल ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर उत्तराखंड की संस्कृति को उजागर करते हुए विद्यालय के चारों सदनों के छात्राओं ने गढ़वाली पोशाक पहनकर गढ़वाली भाषा में अपने विचार व्यक्त किये। इस मौैके पर प्रधानाचार्य ने शहीद आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड स्थापना का यह अवसर हमें न केवल गर्वित करता है, बल्कि भविष्य के लिए नये संकल्प लेने और जिम्मेदारियों को लेने के लिए भी प्रेरित करता है। कहा कि आज की युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और परम्परा को भूलती जा रही है, इसी उद्देश्य से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को गढ़वाली भाषा में भाषण देने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि आने वाले समय में बच्चे बोली भाषा और संस्कृति से जुड़े रहे। इस मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी मौजूद रहे।