जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के अंतर्गत इंटर कालेज मोटाढाक में अमेरिकन फाउंडेशन व स्वास्थ्य विभाग दुगड्डा के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही छात्रों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी प्रेरित किया गया।
शिविर में छात्र-छात्राओं में एनीमिया, दंत रोगों की जांच की गई। किशोरियों को मासिक समस्याओं को लेकर जागरूक किया। प्राथमिक चिकित्सालय की महिला चिकित्साधिकारी डा. योगिता बिष्ट ने मेडिकल के क्षेत्र से संबंधित कैरियर काउंसलिंग करवाई गई। तत्पश्चात अमेरिकन फाउंडेशन की तरफ से छात्र-छात्राओं को फल व विस्कुट वितरित किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. महावीर बिष्ट ने कार्यक्रम आयोजित करवाने के लिए संस्था व स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया। इस मौके पर डा. अजय रयाल, डा. योगिता कोठियाल, पूजा असवाल, सरिता भट्ट, किशोर बिष्ट आदि मौजूद रहे।