जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जानकीनगर स्थित रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में विद्यार्थियों को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को सेना भर्ती से संबंधित तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
द्वितीय वायु सैनिक चयन केंद्र की ओर से विद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। वायु सेना मुख्यालय दिल्ली से संस्थान में आए सर्जेट बीएम उपाध्याय व सर्जेट राकेश कुमार ने विद्यार्थियों को तीनों सेनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि देश की सुरक्षा में सेना का एक बड़ा योगदान है। कहा कि बच्चों को जीवन में लक्ष्य तय कर आगे बढ़ना चाहिए। मेहनत करने वालों को सफलता अवश्यक मिलती है। कार्यशाला में सेना भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड व शैक्षणिक योग्यता के बारे में बताया गया। साथ ही विद्यार्थियों को अग्निवीर भर्ती के बारे में बताया गया। कहा कि चार वर्ष की सेवा के बाद यदि युवक का चयन नहीं हो पाता तो उन्हें अन्य विभागों में भर्ती के लिए आरक्षण दिया जाता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती, उप प्रधानाचार्य अनिल कोटनाला, राहुल भाटिया, भपेंद्र सिंह, रोहित बलोदी आदि मौजूद रहे।