छात्रों का तिलक लगाकर किया स्वागत

Spread the love

क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में मनाया गया प्रवेशोत्सव
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में नव प्रवेशोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। नए सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का शिक्षकों ने तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान अभिभावकों को अपने पाल्यों को सरकारी विद्यालय में पढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज कलालघाटी में प्रवेशोत्सव रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या पुष्पा धस्माना एवं क्षेत्रीय पार्षद राकेश बिष्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। नव प्रवेशी 45 छात्राओं का स्वागत विद्यालय परिवार ने तिलक लगाकर किया। प्रधानाचार्या ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन और परिश्रम का बहुत महत्व है, इनके बल पर व्यक्ति जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ता है। इस मौके पर समाज सेविका सरोज देवी, दीपक कुकरेती, डॉ0अजय सिंह नेगी, एसएमसी अध्यक्षा सरिता राणा, शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्षा मोनिका देवी , नागेंद्र सिंह नेगी, डॉ0 मंजु कपरवाण , भावना पांडे, विनीता जोशी, सावित्री रावत, हेमलता बडोला, पीतांबरी रावत, ऋतु थपलियाल, वीना शर्मा, सुमन लता, शिवेत्री सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज कुंभीचौड़ में प्रधानाचार्य लखपत राज खुगशाल ने अभिभावकों से अपने पाल्यों को सरकारी विद्यालय में पढ़ाने की अपील की। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष विनोद द्विवेदी, उपाध्यक्ष नीलम देवी, सुनीता साही, वीरेंद्र कुमार बुड़ाकोटी, नीरज कुमार, पूनम पांथरी, अरविंद कुमार, कृष्ण कुमार वर्मा, राजेंद्र कुमार भंडारी, राकेश भट्ट, कीर्तिराम कोठारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *