जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शुक्रवार को रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर में गृह परीक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। परीक्षा प्रभारी रोहित बलोदी ने कहा कि गृह परीक्षा में विद्यालय का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया गया। आचार्य विनीत दुदपुडी ने विद्यार्थियों को हनुमान जन्मोत्सव के बारे में भी बताया। साथ ही हवन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सुनीता देवी, बालिका इंटर कालेज प्रधानाचार्य बबीता ध्यानी व आर्य कन्या पाठशाला की प्रधानाचार्य रेनू नेगी ने जिला स्तरीय मैथ्स ओलंपियार्ड प्रतियोगिता की विजेता अदिति नेगी, उप विजेता अभिषेक व आदर्श के साथ ही स्काउट एंड गाइड के तमिलनाडु में प्रतिनिधित्व करने वाली अमृता रावत, आरूषि चतुर्वेदी, तन्नू रावत को सम्मानित किया। साथ ही राज्यपाल से सम्मानित सक्षम जुयाल को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक जन संपर्क अधिकारी मणिराम शर्मा, प्रबंध समिति से डा. रमाकांत कुकरेती, रविन्द्र सिंह नेगी, टीआर पांथरी, प्रदीप नौटियाल, अनिल कोटनाला, शिवराम बडोला आदि मौजूद रहे।