छात्र समाज में सकारात्मक बदलाव के बनेंगे आधार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद मुख्यालय के पी.एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय पौड़ी में बाल सुरक्षा, संरक्षण एवं जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बच्चों को बाल यौन शोषण, बाल विवाह, बाल श्रम एवं मानव तस्करी से सुरक्षा, अपराध की पहचान व रिपोर्टिंग और आपातकालीन सहायता में चाइल्ड लाइन 1098, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी दी।
जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार ने कहा कि यह प्रतियोगिताएं केवल पुरस्कार के लिए नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में हमारे विश्वास का प्रतीक है। कहा कि आज के प्रतिभागी छात्र भविष्य के जागरूक नागरिक हैं, जो समाज में सकारात्मक बदलाव का आधार बनेंगे। इस मौके पर कक्षा 9 व 10 के छात्रों के लिए “बाल विवाह और भारतीय समाज” तथा “गरीबी और बाल शिक्षा पर उसका प्रभाव विषय और कक्षा 11 व 12 के छात्रों के लिए सोशल मीडिया की भूमिका: बाल दुव्र्यवहार और बाल अधिकार, क्या बच्चा घर और स्कूल में सुरक्षित है तथा मीडिया की भूमिका: बाल अधिकारों की जागरुकता बढ़ाने विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजयी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनीता बिष्ट, संरक्षण अधिकारी प्रज्ञा नैथानी, अधिकार मित्र बबीता, निशा, मनोज पाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *