सुभाष चमोली अध्यक्ष तो प्रदीप नेगी बनें महामंत्री

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उत्तरांचल फारेस्ट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन शाखा पौड़ी के द्विवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। एसोसिएशन कार्यकारिणी में सुभाष चंद्र चमोली अध्यक्ष, प्रदीप सिंह नेगी महामंत्री, कुसुमलता को महिला उपाध्यक्ष, चन्द्रप्रकाश सेमवाल उपाध्यक्ष, अभिषेक मंमगाई कोषाध्यक्ष, सौरभ मलेठा व राहुल शाह संगठन मंत्री, आशीष पोखरियाल व कपिल थपलियाल प्रचार-प्रसार, मनीष डोभाल संप्रेक्षक, सत्यपाल सिंह चौहान को संरक्षक चुने गए। कार्यकारिणी का गठन सहायक वन कर्मचारी संघ शाखा पौड़ी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल, हरीश चंद्र घिल्डियाल आदि की देखरेख में हुआ। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं को हल करना प्राथमिकता बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *