जयंती पर सुभाष चंद्र बोस को किया याद

Spread the love

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को किया सम्मानित
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी व उत्तराधिकारी संगठन ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद करवाने में सुभाष चंद्र बोस का महत्वपूर्ण योगदान बताया। कहा कि सुभाष चंद्र बोस महान राष्ट्रवादी व स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं। उनके योगदान को देश हमेशा याद करता रहेगा। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के स्वजन विक्रम सिंह गुसांई व बलवीर सिंह रावत को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
गाड़ीघाट स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस देश के युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। देश उनके योगदान को हमेशा याद करता रहेगा। इस मौके पर सुरेश चंद्र जोशी, मदन सिंह रावत, शीशपाल सिंह रात, उदय सिंह नेगी, रोशन सिंह मौजूद रहे। उधर, कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने भी मालवीय उद्यान में सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती उल्लास के साथ मनाई। कहा कि सुभाष चंद्र बोस की राष्ट्रभक्ति देश के लिए प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर रंजना रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, दलीप सिंह रावत, धर्मपाल सिंह बिष्ट, प्रदीप नेगी, जावेद हुसैन, परमानंद, मदन सिंह असवाल, प्रभुदयाल नेगी, पदमेंद्र सिंह मौजूद रहे।

नेताजी के जीवन से ले प्रेरणा
महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी कहा कि नेताजी का साहस, अनुशासन व देशप्रेम आज भी हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। नेताजी का जीवन हमें यह सिखाता है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मीना बछवाण, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *