सुभाष चंद्र लिंगवाल बनें जिला अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पर्वतीय राजस्व निरीक्षक उपनिरीक्षक एवं सेवक संघ की पुरानी कार्यकारणी को भंगकर नवीन कार्य कारणी का गठन किया गया। इस दौरान सुभाष चंद्र लिंगवाल को पर्वतीय राजस्व निरीक्षक उपनिरीक्षक एवं सेवक संघ के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
आयोजित अधिवेशन में कार्यकारणी का गठन करते हुए सुभाष चंद्र लिंगवाल जिला अध्यक्ष, कविता फस्र्वाण को उपाध्यक्ष, शिव सिंह को सचिव, सूरज नेगी, रीना डंगवाल को सह सचिव, डबल सिंह रावत को संगठन मंत्री, अतुल बलोदी को जिला संरक्षक, उत्सव अग्रवाल को मीडिया प्रभारी, दीपक देवरानी को कोषाध्यक्ष, सरस्वती चौहान को लेखा परीक्षक, महावीर चौहान व तीरथ सिंह को शिकायत प्रकोष्ठ चुना गया। पूर्व जिलाध्यक्ष अतुल बलोदी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *