सुभाष ढौंडियाल बने स्वच्छता सर्वे के ब्रांड एंबेसडर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: नगर निगम कोटद्वार की ओर से गोविंद नगर निवासी सुभाष ढौंडियाल को स्वच्छता सर्वें का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इस दौरान सुभाष ढौंडियाल ने आमजनता से शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में अपना योगदान देने की अपील की।
नगर निगम की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में बेहतर अंग अर्जित करने के बाद गोविंद नगर निवासी सुभाष ढौंडियाल को यह जिम्मेदारी दी गई है। स्वच्छता सर्वे के ब्रांड एंबेसडर सुभाष ढौंडियाल ने कहा कि नगर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए शहरवासियों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। स्वच्छता की मुहीम को आगे बढ़ाने के लिए शहरवासी अपने सुझाव भी दे सकते हैं। कहा कि नगर को स्वच्छ रखने के लिए जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *