खो-खो में सुभाष हाउस रहा प्रथम

Spread the love

गुरुराम राय पब्लिक स्कूल में शुरू हुई खेल प्रतियोगिताएं
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: देवी रोड स्थित श्री गुरूराम राय पब्लिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ खेल सप्ताह आरंभ हो गया है। इस दौरान खो-खो प्रतियोगिता में सुभाष हादस प्रथम स्थान पर रहा।
शुक्रवार को प्रधानाचार्य डी.एम. रतूड़ी ने शान्ति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर खेल सप्ताह की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि खेलों से छात्र-छात्राओं का शारीरिक विकास होता है और वे भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं। इसलिए सभी को अध्ययन के अतिरिक्त खेलों में भी भाग लेना चाहिए।इस मौके पर रंग बिरंगे परिधानों में नर्सरी वर्ग के बच्चों के लिए गुब्बारा रेस, टाफी रेस तथा जलेबी रेस आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं जूनियर वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में सुभाष हाउस ने अपना परचम लहराया। कबड्डी व रिले रेस में तिलक हाउस ने बाजी मारी। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *