सुभाष प्रांतीय अध्यक्ष और आनंद महामंत्री निर्वाचित

Spread the love

रुद्रपुर। उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का 8वां द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन रुद्रपुर में संपन्न हुआ। देर रात एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इसमें प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष देवरियाल और प्रांतीय महामंत्री आनंद सिंह पुजारी निर्वाचित हुए। चुनाव निर्वाचन अधिकारी अजय टम्टा, विपिन सनवाल और बलवंत पुजारी की देखरेख में संपन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी टम्टा ने बताया कि शुक्रवार को अधिवेशन के बाद नामांकन प्रकिया के बाद मतदान शुरू हुआ था। देर रात परिणामों की घोषणा की गई। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष व महामंत्री के साथ ही प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्गिंबर सिंह रावत, प्रांतीय उपाध्यक्ष कुमाऊं अनिल जोशी, प्रांतीय उपाध्यक्ष गढ़वाल विनोद, प्रांतीय कोषाध्यक्ष दीपक सिंह बिष्ट, प्रांतीय संगठन मंत्री कुमाऊं ष्णा मोहन, प्रांतीय संगठन मंत्री गढ़वाल त्रिलोक सिंह बिष्ट, प्रांतीय लेखा संप्रेक्षक संजय सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष कुमाऊं सुरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री कु माऊं के के आर्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष गढ़वाल विक्रम सिंह व क्षेत्रीय महामंत्री गढ़वाल मातवर लाल निर्वाचित किए गए है। इस दौरान एसोसिएशन नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों की लड़ाई के लिए कंघे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने का ऐलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *