अपने सेक्टरों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें अफसर

Spread the love

नैनीताल। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सेक्टर मजिस्ट्रेटों व सेक्टर पुलिस अफिसर्स की बैठक आयोजित की गई। इसमें अफसरों को अपने सेक्टरों की भली भांति जांच कर विस्तृत रिपोर्ट अविलंब भेजने के निर्देश दिए गए। नगर पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने कहा कि लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के सभी 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 16 सेक्टर पुलिस अफिसर अपने-अपने सेक्टरों में जाकर अपने बूथों में बिजली, पानी, शौचालय सहित फर्नीचर की व्यवस्था, वहां जाने का रोडमैप सहित मतदान से संबंधित विभिन्न जरूरतों का विस्तृत लेखा-जोखा तैयार कर उन्हें प्रस्तुत करें। साथ ही पुलिस अफिसर सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का लेखा-जोखा पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर के समक्ष प्रस्तुत करें। इस मौके पर संबंधित अधिकारियों से शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श एवं रणनीति तय की गई। बैठक में सीओ लालकुआं शांतनु पाराशर, तहसीलदार सचिन कुमार, एआरओ चंद्रशेखर आर्य सहित विभिन्न सेक्टरों के मजिस्ट्रेट एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *