सुबोध अध्यक्ष व जिंदल बने महासचिव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन की बैठक महेंद्र कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें कोटद्वार इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सुबोध अग्रवाल को अध्यक्ष व रामप्रसाद जिंदल को महासचिव बनाया गया। अन्य पदों में गोपाल बंसल को उपाध्यक्ष, अनिल कुमार सिंघल को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया।वेद प्रकाश माहेश्वरी, दिनेश एरन को संरक्षक बनाया गया है। इस मौके पर प्रदेश संयोजक राकेश अग्रवाल, गोविंद राम गुप्ता, मनोज अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, रजनीश् अग्रवाल, अंजना गोयल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *