कांग्रेस की सदस्यता ली

Spread the love

काशीपुर। बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण मनोयोग से चुनाव प्रचार कर कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने की बात कही। बुधवार को रामनगर रोड स्थित किसान कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए किसान कांग्रेस से जुड़ने का संकल्प लिया। पूर्व मेयर प्रत्याशी मुक्ता सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि पार्टी में शामिल सभी लोग अन्य को भी अपने साथ लाकर कांग्रेस पार्टी का कुनबा और बढ़ाएंगे। किसान कांग्रेस अध्यक्ष शशांक सिंह ने कहा आमजन का विश्वास कांग्रेस पर बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में अन्य राजनीतिक दलों से नाता तोड़कर लोग कांग्रेस का दामन थामने को तैयार हैं। मौके पर हरीश बिजल्वाण, अरुण चौहान, चंद्रभूषण डोभाल, जय सिंह गौतम, अलका पाल, अजीता शर्मा, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, मनोज पंत, जितेन्द्र सरस्वती, जफर मुन्ना, मोहित चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *