30 तक जमा करें सदस्यता शुल्क

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। गढ़वाल मोटर ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान चालक परिचालक खलासी से सदस्यता शुल्क जमा करने की अपील की गई।
संदीप अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गयाा। अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने कहा कि समस्त चालक परिचालक व खलासी नव वर्ष 2022 का सदस्यता शुल्क की धनराशि कार्यालय में जमा कर रसीद प्राप्त कर लें। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर से 30 जनवरी 2022 तक सुबह 10 बजे से सांय 4 बजे तक जमा की जा सकती है,साथ ही चार फोटो , पहचान पत्र व आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य है। कहा कि 30 जनवरी के बाद कोई कार्यवाही नही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *