बिग ब्रेकिंग

मदमहेश्वर यात्रा रूट पर फंसे 106 यात्रियों का सफल रेस्क्यू

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : भारी बारिश के कारण मदमहेश्वर मंदिर ट्रैक पर बनतोली गौंडार में मार्कण्डेय (मोरकंडा) नदी पर पैदल पुल बह जाने के कारण क्षेत्र से संपर्क बाधित हो गया था। जिलाधिकारी की निगरानी में हैली सेवाओं के माध्यम से मदमहेश्वर यात्रा रूट पर फंसे 106 यात्रियों का सफल रेस्क्यू किया गया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गुरूवार देर रात्रि को हुई भारी बारिश के कारण मदमहेश्वर मंदिर ट्रैक पर बनतोली गौंडार में मार्कण्डेय (मोरकंडा) नदी पर पैदल पुल बह जाने के कारण क्षेत्र से संपर्क बाधित हो गया था। उन्होंने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस तथा जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी घटना स्थल के लिए रवाना हुए। पूरे रेस्क्यू अभियान के दौरान जिलाधिकारी भी स्वयं मौके पर मौजूद रहे। जिलाधिकारी की निगरानी में हैली सेवाओं के माध्यम से मदमहेश्वर यात्रा रूट पर फंसे 106 यात्रियों का सफल रेस्क्यू किया गया। यात्रियों का कहना था कि जिला प्रशासन एवं सरकार द्वारा यात्रियों के रेस्क्यू के लिए स्थानीय लोगों की मदद से अस्थाई हेलीपैड निर्माण से लेकर फूड पैकेट भी बेहद कम समय में सभी यात्रियों को उपलब्ध कराए गए। त्वरित गति से रेस्क्यू किए जाने हेतु तत्काल हेली सेवा के माध्यम से नानू हेलीपैड से रांसी हैलीपैड पहुंचाया गया। जिसके लिए उन्होंने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करने के लिए सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। रेस्क्यू अभियान में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, तहसीलदार ऊखीमठ प्रदीप नेगी, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस, लोनिवि एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा यात्रियों का सफल रेस्क्यू किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!