जनता कांग्रेस के नेताओं के ऐसे बयानों को गंभीरता से नहीं लेतीरू रेखा

Spread the love

-भाजपा के विधायकों के कांग्रेस में जाने की बात हवा हवाई
अल्मोड़ा। महिला व बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा है कि भाजपा से विधायक कांग्रेस में जाने का दावा हवा हवाई है। सोमवार को अल्मोड़ा पुहंची मंत्री ने मीडिया के सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस के नेताओं के ऐसे बयानों को गंभीरता से नहीं लेती है। पत्रकारों के पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के इस मामले में हाल में आए बयान को लेकर सवाल के जबाव में उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अफवाहों की राजनीति कर रहे हैं। इसमें कोई दम नहीं है। मंत्री रेखा ने कहा कि पीएम मोदी के केदानाथ के दौरे से नया उत्साह आया है। यहां आने वाले यात्रियों में काफी वृद्घि हुई है। इसका विश्व स्तर पर सार्थक संकेत गया है। उन्होंने कहा कि 2013 में केदारनाथ आपदा के समय गुजरात के सीएम रहे मोदी ने यहां के पुनर्निर्माण के लिए सहयोग की पेशकश की थी लेकिन तब सत्ता में बैठे दृष्टिहीन नेताओं ने इसको नकार दिया। लेकिन जब उनको मौका मिला है तो उन्होंने पूरी प्रतिबद्घता के साथ केदारनाथ का पुनर्निमाण में रुचि ली है। रेखा ने कहा कि उस दौर का यहां विडियो सामने आया है। जिसमें कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नेता जूतों सहित मंदिर में मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *