नेपाल में चीनी निर्यात पर लग सकती है रोक

Spread the love

पिथौरागढ़। नेपाल में चीनी निर्यात पर भारत रोक लगा सकता है। चीनी निर्यात पर रोक लगी तो नेपाल की दिक्कत बढ़ सकती है। जानकारी के मुताबिक रूस-यूक्रेन युद्घ के बाद अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला बिगड़ने से कई देशों ने परेशानी से बचने के लिए खाद्य पदार्थों के निर्यात पर रोक लगाने का निर्णय लिया है, जिसमें भारत भी शामिल है।
नेपाल कस्टम के अनुसार भारत ने नेपाल में पिछले दिनों 4 अरब 83 करोड़ 94 हजार 84 मिट्रिक टन चीनी निर्यात की है। भारत सहज तरीके से नेपाल को खाद्य सामग्री निर्यात करने वाला देश है। लेकिन रूस-यूक्रेन के बीच छिड़े युद्घ के बाद विश्व में अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला गड़बड़ा गई है, जिसका असर नेपाल व भारत पर भी दिखने लगा है। इकोनमिक्स टाइम्स के अनुसार भारत नेपाल में चीनी निर्यात पर रोक लगा सकता है। नेपाल में चीनी उत्पादन बेहद कम है और उसकी निर्भरता भारत पर अधिक है। ऐसे में अगर चीनी निर्यात पर रोक लगी तो नेपाल की दिक्कत बढ़ सकती है। नेपाल के व्यापार विशेषज्ञ रवि शंकर सैजु के अनुसार भारत की चीनी निर्यात पर रोक के बाद इसका असर नेपाल के बाजार पर पड़ेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *