जसपुर में चीनी मिल जीएम ने शरदकालीन गन्ना खेती के टिप्स दिए

Spread the love

काशीपुर। चीनी मिल नादेही के जीएम ने किसानों संग गोष्ठी कर शरदकालीन गन्ना बुआई के टिप्स दिए। किसानों ने भी अपनी समस्यायें रखी। जीएम ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। शुक्रवार को ग्राम दादूवाला में हुई षक गोष्ठी में नादेही चीनी मिल जीएम विवेक प्रकाश ने बताया कि वर्तमान में मिल पर किसी भी किसान का कर्ज नहीं है। सभी किसानों की रकम उनके खातों में भेज दी गई है। अब किसान मिल क्षेत्र में गन्ना बढ़ोत्तरी के लिए प्रयास करें। उन्होंने शरदकालीन गन्ना बुआई को बढ़ावा देने की बात कही। कहा कि गन्ना पैदावार बढ़ाने को लेकर गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। चीनी मिल कर्मी छह गांवों में माह सितंबर तक षक गोष्ठियाँ करेंगे। इस दौरान षकों को गन्ने की खेती लिए जागरूक कर अधिक से अधिक क्षेत्रफल में गन्ना बुआई कराने को कहा जायेगा। गोष्ठी में ग्राम सन्यासियोंवाला, सूरजपुर, अहमदनगर अमियावाला के सेवासिंह, सचिन कुमार, देवराज सिंह, चरण सिंह, अशोक कुमार, खूब सिंह, बलदेव सिंह, बलजिन्दर सिंह समेत खिमानंद, उत्तम सिंह राणा, मनोज कुमार राठी, प्रमोद द्विवेदी, परमेन्द्र सिंह, चन्द्रशेखर, पवन कुमार, मुराद अली, बलजीत सिंह, जगतवीर सिंह, गोपाल दत्त,सत्यपाल सिंह, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *