मजदूर यूनियन के मंत्री से मारपीट पर चीनी मिल कर्मी सस्पेंड

Spread the love

काशीपुर। मजूदर संघ के मंत्री से मारपीट करना नादेही चीनी मिल कर्मी को भारी पड़ गया। प्रधान प्रबंधक ने इसे अनुशासन हीनता मानते हुए आरोपी को सस्पेंड कर कर जांच सीसीओ को दी है। भारतीय मजदूर संघ के मंत्री प्रभुनाथ चीनी मिल में फिटर है। आरोप है कि पिछले दिनों किसी बात को लेकर मोटर अटेंडेट शास्त्री सिंह ने प्रभुनाथ से मारपीट एवं गाली गलौज कर दी। अशोक कुमार ने दोनों का बीच बचाव कराया। प्रभुनाथ ने मामले की जानकारी जीएम विवेक प्रकाश को दी। जीएम ने इसे प्रथमदृश्टया अनुशासनहीनता मानते हुए शास्त्री सिंह को निलंबित कर समय कार्यालय से अटैच कर दिया। जीएम ने बताया कि सीसीओ को 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। जीएम की इस कार्रवाई से मिल कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *