बेमौसम बारिश से गन्ने की बुवाई प्रभावित

Spread the love

रुड़की। बेमौसम बारिश से गेहूं की कटाई में तो विलंब होने के साथ ही गन्ने की बुवाई भी प्रभावित होगी। ज्यादातर किसान गेहूं की कटाई करने के बाद गन्ने की फसल की बुवाई करते हैं, लेकिन इस बार बेमौसम लगातार बारिश से गेहूं की कटाई प्रभावित हो गई है। किसान किशनपाल सिंह ने बताया कि किसानों को गेहूं की फसल को खेत से समेटने की जल्दी रहती है। इसके बाद उनकी चिंता गन्ने की फसल की बुवाई को लेकर बढ़ जाता है। गन्ने की पछेती बुवाई का असर सीधा उसके उत्पादन पर भी पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *