वनों को आग से बचाने के उपाय बताए

Spread the love

पिथौरागढ़। गुरना के राजकीय इंटर कलेज में हिमालय मस्तक फाउंडेशन ने जागरूकता अभियान चलाया। फाउंडेशन के अध्यक्ष बसंत भट्ट के नेतृत्व में टीम विद्यालय पहुंची।इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को जंगलों में लगने वाली आग से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। कहा कि वनों की आग से वातावरण तो दूषित होता ही है साथ ही कई पेड़-पौधों आग के कारण जलकर नष्ट हो जाते हैं। साथ ही वन्य जीवों को भी आग नुकसान पहुंचाती है। बाद में उन्होंने छात्र-छात्राओं को वनों को आग से बचाने के उपाय भी बताए। यहां प्रधानाचार्य अशोक कुमार, प्रवीण सिंह रावल, दीप्ति, प्रवीण, गीता पांडे, प्रकाश सिंह वल्दिया, अशोक कुमार पंत, उमेश फुलेरा, उमेश तिवारी, योग्यता, शुभम नाथ, नीरज चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *