भूमि विधियों में आवश्यक संशोधन हेतु दिये सुझाव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : तहसील परिसर पौड़ी में शनिवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में भूमि विधियों के सम्बन्ध में विचार विमर्श हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भूमि विधियों में आवश्यक संशोधन हेतु उपस्थित लोगों से सुझाव दिये गये।
संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र शेठ ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य में भूमि विधियों के सम्बन्ध में विचार विमर्श हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में भरारीसैंण (गैरसैंण) में सम्पन्न बैठक में लिये गये निर्णय राज्य के परिपेक्ष्य में भूमि विधियों में यथा आवश्यक संशोधन किये जाने के सम्बन्ध में पौड़ी के समस्त हितधारकों/काश्तकारों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं बुद्धिजीवियों से महत्वपूर्ण सुझावों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में जितने भी सुझाव प्राप्त हुए है वह जिलाधिकारी को भेजे जाएंगे। बैठक श्रीमती पूर्णिमा नेगी ब्लॉक प्रमुख कोट, दीपक खुगशाल ब्लॉक प्रमुख पौड़ी, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेश नौडियाल, सीटू के जिला सचिव सुरेन्द्र सिंह रावत, वरिष्ठ अधिवक्ता केपी नैनवाल, पूर्व बार संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, नायब तहसीलदार संजय सिंह नेगी सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक, ग्राम प्रधान, समाजिक कार्यकर्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *