प्रखर युवा समाजसेवी सुधाकर थपलियाल का निधन

Spread the love

पार्थ सारथी थपलियाल,
मुंबई।
प्रखर समाजसेवी, पत्रकार, हिमालय पत्रिका के संपादक, अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा के संस्थापक सदस्य और महाराष्ट्र फारवर्ड ब्लॉक पार्टी के प्रदेश महासचिव सुधाकर थपलियाल का 13 मई को मुंबई के एक हॉस्पिटल में निधन हो गया है। सुधाकर लगभग एक माह से कोविड पीड़ित थे।
सुधाकर थपलियाल का जन्म 5 जून वर्ष 1976 को हुआ था। इनके परदादा का नाम दादाजी मूलरूप से ग्राम बंगानी, पट्टी मनियारस्यूं के रहने वाले थे, जो विवाह के बाद अपने ससुराल ग्राम कडाकोट, पट्टी गगवोड़स्यूं, जिला पौड़ी गढ़वाल बस गए थे। इनके पिता का नाम ओम प्रकाश थपलियाल है। जो मुंबई में सपरिवार रहते हैं। सुधाकर थपलियाल ने महाराष्ट्र विधानसभा के विगत चुनावों में विधायक पद के लिए चुनाव भी लड़ा था। सुधाकर थपलियाल में समाज सेवा की अकुलाहट थी। 2020 में कोरोना काल में मुंबई में रहने वाले उत्तराखंड वासियों के लिए सुविधाएं जुटाने में उनका जबरदस्त योगदान रहा। मुंबई में अभावग्रस्त लोगों के लिए भोजन व्यवस्था और उत्तराखंड आने वालों के लिए वाहन व्यवस्था के लिए वे हमेशा स्मरण किये जायेंगे। मुझसे सुधाकर थपलियाल का विशेष लगाव था। अक्सर बातें होती रहती थी। वे उत्तराखंड में भी अपनी राजनीतिक भूमि तलाशने आये थे। सुधाकर थपलियाल वंशावली के निर्माण में उनकी गहरी रुचि थी। सुधाकर तुम्हारा असामायिक जाना हृदयविदारक है। विधि के विधान के आगे हम सब बौने हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को सदगति दें और परिवार को इस महा आघात से निकलने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *