सुल्तान चंद ट्रस्ट ने महाविद्यालय को दी पुस्तकें

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सुल्तान चंद ट्रस्ट संस्था की ओर से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को विभिन्न विषयों की किताबें दी गई।
महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट ने प्राचार्य जानकी पंवार को किताबें सौंपी। ट्र्रस्ट ने महाविद्यालय को वाणिज्य, राजनीति विज्ञान, समाज शास्त्र, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण विषय की बहुमूल्य 253 किताबें भेंट की। किताबों की कीमत एक लाख 13 हजार 120 है। महाविद्यालय के प्राचार्या प्रो. जानकी पंवार ने कहा कि सुल्तान चंद ट्रस्ट की तरफ से महाविद्यालय को नि:शुल्क किताबें भेंट की गई। किताबें प्राप्त करने के लिए वाणिज्य संकाय की विभागाध्यक्ष प्रो. प्रीति रानी व प्राध्यापिका डा. अंशिका बंसल का अथक प्रयास रहा। कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से प्राप्त किताबें महाविद्यालय के पुस्तकालय की गुणवत्ता बढाएगें। छात्रों को भी किताबों का अध्ययन करने से लाभ होगा। इस मौके पर डा. अभिषेक गोयल, डा. आदेश कुमार, डा. अजीत सिंह, डा. भगवत सिंह रावत, डा. संदीप कुमार, डा. प्रियंका अग्रवाल, डा. सुरेखा घिल्डियाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *